Sandesh : Movie from Sparsh Campaign

Sandesh movie from sparsh campaign : स्कूल में 26 अगस्त को आयोजित गुड टच -बैड टच कार्यशाला के बाद दिखाई जाने वाली फिल्म की लिंक 👇 

YouTube Link : https://youtu.be/2yg0oLgaf78


26 अगस्त को सेशन लेने के बाद विद्यालय वार भरा  जाने   वाला गूगल फॉर्म👇

प्रशिक्षण पश्चात चारों चार्ट विद्यालय के बरामदे या ऐसे स्थान पर चिपकाने हैं जहां पर छात्र-छात्राओं को निकलते समय वह दिखाई देवें




( समस्त संस्था प्रधान (राजकीय विद्यालय),
जैसा कि विदित है कि, विभाग द्वारा ’’नो बैग डे’’ कार्यक्रम की विशिष्ट गतिविधियों में से ’’सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान’’ के तहत राज्य के राजकीय विद्यालयों में असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम के प्रथम चरण के अन्तर्गत दि. 26 अगस्त 2023 को राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा | 
इस कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित करवाने के मध्यनजर कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, स्टाफ, अतिथियों की संख्या और आयोजित किये गये कुल सत्रों (Sessions) की संख्यात्मक सूचना की प्रविष्ठी उसी समय तुरंत ही शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध मॉड्यूल में करने की सुनिश्चितता करें, ताकि विश्व रिकॉर्ड हेतु राज्य स्तर पर संख्या का आंकलन कर  हो सके | 

-निदेशक, मा.शि. बीकानेर

 समस्त CDEO /ADPC महोदय 
शासन सचिव महोदय के निर्देशानुसार SSSR अभियान के लिए जिला स्तर पर आयोजित हो रहे प्रशिक्षण सत्रों का मीडिया कवरेज करवाना सुनिश्चित करें ताकि  26 अगस्त के SSSR अभियान के लिए सकारात्मक माहौल  से जनसमुदाय को इस मुहिम में अपनी भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।
 *सभी जिला प्रभारी (सुरक्षित स्कूल सुरक्षित राजस्थान )

विद्यालय स्तर पर 26 अगस्त के लिए तैयारी प्रशिक्षणों में कुछ गलतियां सामने आई हैं, जो कि आगे असमंजस पैदा कर सकती हैं।
इसलिए पुनः समझ लें, किसी भी अस्पष्टता की स्थिति में राज्य स्तर पर तुरंत संपर्क कर लें(9314586956)

आप सभी को 2 तरह के पीपीटी प्रिंटाउट्स दिए गए थे, 
एक 22 स्लाईड वाली जिसे हैंडआउट्स के रूप में स्कूलों को दिया जाए।

दूसरी 6 स्लाईड की PPT  जिसकी स्लाईड नंबर 2 से 5 (4 स्लाइड्स) बड़ी साइज़ में छपवा कर चार्ट के रूप में स्कूलों में बच्चों को दिखाते हुए सेशन लेने हैं । इन चार स्लाइड्स पर बाकायदा चार्ट नंबर 1, 2, 3, 4 लिखे हैं। ये चार स्लाइड्स ही स्कूलों को तैयार करवानी है जिससे की स्कूल में उपयोग के बाद इन्हें स्कूल में किसी उपयुक्त स्थान पर चिपकाया जा सके।

इसमें किसी प्रकार की गलती न करें


26 अगस्त को सेशन लेने के बाद विद्यालय वार भरा  जाने   वाला गूगल फॉर्म👇

 https://drive.google.com/drive/folders/17xIjjzg4AsYPt_3zx5yK4y2gpuaj5gY4?usp=sharing
☝️ उपरोक्त लिंक गुड टच बैड टच के प्रशिक्षण  की समस्त सामग्री की लिंक है

✅ 26 अगस्त 2023 को होने वाले प्रत्येक विद्यालय में इस प्रशिक्षण हेतु प्रत्येक विद्यालय के प्रभारी को यह लिंक प्रेषित कर दी जावे ताकि वह इस लिंक के द्वारा सारी सामग्री प्रोजेक्टर पर विद्यार्थियों को दिखाकर प्रशिक्षण प्रभाव कारी बना सकें

⚠️ प्रशिक्षण हेतु कुछ बातें विशेष ध्यान रखने योग्य हैं -

1. शिक्षण के दौरान जो चार चार्ट बताए गए हैं वह  कमरे की दीवारों पर चिपकाने नहीं है जिस तरीके से जिला स्तरीय प्रशिक्षण में चार्ट का प्रदर्शन करवाया गया था वही तरीका विद्यार्थियों हेतु भी किया जाना है। 

2. एक 1 घंटे का होना है  जिसमें 150 बच्चे एक साथ बिठाए जा सकते हैं यदि इससे ज्यादा छात्र संख्या विद्यालयों में है तो 2 सत्र या 3 सत्र लिए जा सकते हैं। 

3. प्रशिक्षण किसी अवस्था  में खुली जगह पर नहीं लिया जाएगा इसे किसी बंद कमरे में ही लिया जाना आवश्यक है।

4.  प्रशिक्षण के दौरान  फोटो आवश्यक रूप से लेकर रखनी है क्योंकि गूगल फॉर्म में फोटो मांगी जाएंगी।

5. फोटो खींचते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक  और चार्ट दिखाते समय का फोटो यदि लिया जाएगा तो ज्यादा प्रभाव कारी होगा 

6. प्रशिक्षण के पश्चात सबसे अंतिम समय में फिल्म दिखाई जानी है 

7.जिस  तरह का प्रशिक्षण  जिला स्तर पर संभागी ने प्राप्त किया है उसी तरह का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाना है।

सभी ब्लॉक प्रभारी कृपया उक्त मैसेज अपने विद्यालय के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक को प्रेषित कर देवें ताकि वे सफलतापूर्वक विद्यालय में उक्त प्रशिक्षण करवा सकें।
















 












Comments